Amazon search

Monday 25 November 2019

स्वयं जानें अपना आज का दिन- KNOW YOUR DAY


स्वयं जानें अपना आज का दिन
KNOW YOUR DAY

व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि वह यह जान सके कि उसका आज का दिन कैसे व्यतीत होगा। यदि वह इसको समझ सके तो इसके माध्यम से  अपने कई कार्य सिद्ध कर सकता है। उदाहरण के लिये जैसे उसे यह मालूम पड़े कि उसका आज का दिन बहुत शुभ है तथा उसके कार्य सिद्ध हो सकते हैं तो  वह उस दिन अपने रुके कार्य पूर्ण कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि उसे यह मालूम पड़े कि उसका दिन अशुभ है तथा समस्या आ सकती है तो वह उस दिन जो कोई महत्वपूर्ण कार्य करने की सोच रहा था, वह उस कार्य को अगले दिन के लिये टाल हानि से बच सकता है। इसी बात को सोचते हये एक ऐसी विघि  है जिसमें बहुत ही सरल तरीके से आप दिन के बारे में जान सकता।
इसके लिये आप निम्न विधि अपनायें और उसके फल के अनुसार निश्चित करें कि आज आपका दिन कैसा व्यतीत होगा। इसमें आप इतना अवश्य ध्यान रखें कि यह विधि एक दिन में सिर्फ एक बार ही करें अन्यथा यह सफल नहीं रहेगी। प्रातःकाल स्नान कर व स्वच्छ वस्त्र धारण कर घर में किसी शुद्ध स्थान पर बैठ कर माँ सरस्वती का ध्यान कर तीन अगरबत्ती जलाकर 11 बार निम्न मंत्र का मानसिक जाप करें ऐं सरस्वत्यै नमः । इसके बाद आप किसी साफ सफेद कागज पर 108 की संख्या अन्दर कोई इच्छित संख्या लिख दें। फिर उसमें 35 जोड़ दें। फिर जिस दिन प्रश्न किया है उस दिन के अंक को घटा दें। किस दिन के कितने अंक है. यह दिवस संख्या में बताया जा रहा है। बची संख्या में 21 का भाग दे दें। जो संख्या आये उसका फल सारणी में से देख कर सुनिश्चित करें कि आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा।
दिवस संख्या-
सोमवार-1   मंगलवार- 3
बुधवार-4   गुरुवार- 11
शुक्रवार-7    शनिवार- 13
रविवार-1
उदाहरण- जैसे आपने 46 की संख्या का चुनाव मंगलवार को किया है। 46 में 35 जोड़ें तो 81 आये। फिर 81 में से मंगलवार की सख्या 3 घटायें तो 78 बचे। 78 में 21 का भाग दिया तो 3 संख्या आई। 3 का फल है कि सफलता प्राप्त होगी।
फल-
1. ईश्वर दर्शन के बाद किसी संत पुरुष के दर्शन के पश्चात् सफलता प्राप्त होगी।
2. कार्य पूर्ण होगा परन्तु मन में कई विचार आयेंगे।
3. सफलता प्राप्त होगी।
4. चिंता अधिक होगी व असफलता प्राप्त होगी।
5. दौड़-धूप के साथ अधिक मेहनत ।
6. दिन में सुख व प्रसन्नता प्राप्त होगी।
7. हानि होगी व कोई गुप्त बात की समस्या रहेगी।
8. दिन भर चिंता रहेगी।
9. व्यय अधिक व लाभ कम ।
10. गुप्त शत्रु परेशान करेंगे व समस्या आयेगी।
11. सोचे कार्य पूर्ण होंगे।
12. लाभ के साथ कार्य में सफलता।
13. चिंता रहेगी व झगड़ा हो सकता है।
14. मान-सम्मान में वृद्धि व धन लाभ।
15. मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक हानि।
16. दिन अच्छा व्यतीत होगा।
17. पूरा दिन खराब है, सावधान रहें।
18. सुख-शान्ति मिलेगी।
19. चिंता रहेगी।
20. दिन शुभ व लाभ प्राप्त होगा।
21. आर्थिक चिंता रहेगी।
22. आर्थिक चिता के साथ शत्रु पेरशान करेंगे।
इसी प्रकार से आप रोज ही उस दिन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपने यदि इस विधि से दिन में एक बार और पूर्ण विश्वास के साथ जानकारी प्राप्त आप को निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी। फिर आप फल के आधार पर अपना कार्य करने का निश्चय कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box