Amazon search

Monday 25 November 2019

what does moles mean


what does moles mean
शरीर पर तिल का प्रभाव

Effect of mole on body

इस संसार में 97 प्रतिशत ऐसे लोग होते हैं जिनके किसी न किसी अंग पर तिल अवश्य होता है। उस तिल का क्या महत्व है, यह हम नहीं जानते हैं। यहां आपको इस बारे में जानकारी दी जा रही है कि हमारे शरीर पर किस अंग पर तिल का क्या फल मिलता है। यहाँ पर भी आप पुरुष के दायें तथा स्त्री के बायें अंग पर इस फलम को शुभ मानें। विपरीत होने पर विपरीत फल मानें-
> माथे के दाहिनी ओर - धन रहेगा।

> माथे के बायें ओर - जीवन में परेशानी रहेगी।

> ठुड्डी पर - जीवनसाथी से मन नहीं मिलेगा।

> दोनों भौहों पर - जीवन में यात्रायें अधिक होंगी।

> दायीं आंख पर - जीवनसाथी से प्रेम अधिक होगा।

> बायीं आंख पर - जीवन में चिंता रहेगी।

> दाहिने गाल पर - धन बहुत रहेगा।

> बायें गाल पर - धन नहीं होगा।

> होंठ पर काम भावना अधिक होगी।

> होंठ के नीचे - जीवन में धन की कमी रहेगी।

> कान पर अल्पायु योग परन्तु उपाय से ठीक।

> गर्दन पर जीवन में आराम अधिक होगा।

> दायीं भुजा पर - सम्मान बहुत मिलेगा।

> बायीं भुजा पर पुत्र संतति अधिक होगी।

> छाती पर दाहिनी ओर - जीवनसाथी से प्रेम रहेगा।

> नाक पर - यात्रायें होती रहेंगी।

> छाती पर बायीं ओर -जीवन में भय अधिक होगा।

> दायीं हथेली पर - धन लाभ अधिक होगा।

> बायीं हथेली पर - धन हानि अधिक होगी।

> पुरुष के मध्य तिल होने पर उसे समाज में बहुत प्रतिष्ठा प्राप्त होगी
स्त्री के होने पर उसका विवाह किसी उच्चाधिकारी से होता है।

> पांव पर तिल है तो व्यक्ति यात्रायें अधिक करता है जिसमें वह विदेश यात्रा
भी करता है।

> ललाट पर तिल होने से वह धन-सम्पदा का स्वामी होता है तथा ऐश्वर्य
भोगता है।

> यदि भौहों के मध्य तिल होता है तो उसे विदेश यात्रा से बहुत लाभ होता है।

> मतान्तर से गाल पर तिल होने से व्यक्ति ऐश्वर्य सम्पन्न होता है।

> जांघ पर तिल होने से व्यक्ति ऐश्वर्यशाली होने के साथ वह अपना धन भोग विलास पर अधिक व्यय करता है। उसके पास बहुत वाहन होते हैं। उसके अधिकतर कार्य नौकरों द्वारा सम्पन्न होते हैं।

> होंठ के ऊपर तिल होने से व्यक्ति धनी तो होता है परन्तु वह जिद्दी बहुत
होता है।

> गले पर यदि तिल है तो व्यक्ति दीर्घायु, सुविधा सम्पन्न होता है। वह अधिक
अधिकारों के साथ सभी पर हुकूमत करता है।



No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box