Amazon search

Thursday 19 December 2019

shani mantra


shani mantra शनि देव के मंत्र

shani mantra

- "ॐ शं शनैश्चराय नमः"
-"ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः"
- "ॐ शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये। सय्योंरभीस्रवन्तुनः।।"

shani mantra

शनि देव ग्रहों में न्यायकर्ता माने जाते हैं. हर व्यक्ति के द्वारा किये जाने वाले कार्य और उसके फल के पीछे शनि ही हैं. व्यक्ति की आजीविका, रोग और संघर्ष शनि के द्वारा ही निर्धारित होते हैं. शनि को प्रसन्न करके व्यक्ति जीवन के कष्टों को कम कर सकता है. साथ ही करियर और धन के मामले में सफलता पा सकता है. शनि देव की पूजा अगर समझकर और सावधानी के साथ की जाए तो तुरंत फलदायी होती है.

शनि देव की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान


- शनि देव की पूजा शनि की मूर्ति के समक्ष न करें
- शनि के उसी मंदिर में पूजा आराधना करनी चाहिए जहां वह शिला के रूप में हों
- प्रतीक रूप में शमी के या पीपल के वृक्ष की आराधना करनी चाहिए.
- शनि देव के समक्ष दीपक जलाना सर्वश्रेष्ठ है, परन्तु तेल उड़ेल कर बर्बाद नहीं करना चाहिए.
- जो लोग भी शनि देव की पूजा करना चाहते हैं , उनको अपना आचरण और व्यवहार अच्छा रखना चाहिए.

किस प्रकार करें शनि देव की पूजा?


- शनिवार के दिन पहले शिव जी की या कृष्ण जी की उपासना करें.
- उसके बाद सायंकाल शनि देव के मन्त्रों का जाप करें
- पीपल के वृक्ष की जड़ में जल डालें,उसके बाद वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
- किसी गरीब व्यक्ति को एक वेला का भोजन जरूर कराएं.
- इस दिन भूलकर भी तामसिक आहार ग्रहण न करें.


शनि देव का तांत्रिक मंत्र ( Tantarik Mantra of Shani Dev)

ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।  
Om pram prim praum sah shanaye namah

शनि देव के वैदिक मंत्र (Vedic Mantra of Shani Dev)


ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
Om Shanno devīrabhistdaapo bhavantupītaye

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र (Ekashari mantra of Shani Dev)


ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
Om Sham Shaneicharaya namah


शनि देव का गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra of Shani Dev)


ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।
Om bhagabhavaya vidmahaim mrtyurupaya dhimahi tanno Sanih prachodyat

भगवान शनिदेव के अन्य मंत्र (Other Mantra of Bhagwan 

Shani Dev)


ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः।
ऊँ हलृशं शनिदेवाय नमः।
ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नमः।
ऊँ मन्दाय नमः।।
ऊँ सूर्य पुत्राय नमः।।

Om Sram Shrim Shrum Shaanaicharaya namah.
Om halesaam Sanidevaaya namah.
Om em hair Shrim Sanaicharaya namah.
Om mandaya namah
Om surya putraya namah..

साढ़ेसाती से बचने के मंत्र (Shani Mantra for Shani Dosha)

शनि देव की साढ़ेसाती के प्रकोप से बचने के लिए शनि देव को इन मंत्रों 

द्वारा  प्रसन्न करना चाहिए:


ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।।
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।
ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।।

om tryambakam yajamahe sugandhim pusti-vardhanam
urvaruka miva bandhanan mrtyor muksiya mamrtat.
Om shannodevirabhistaya aapo bhavantu pitaye
Shanyorabhisravantu nah, Om sam shanaiscaraya namah.
Om nIlanjanasamabhasam raviputram yamagrajam
Chayamartandasambhutam tam namami shanaischaram.

क्षमा के लिए शनि मंत्र (Shani Mantra in Hindi)

निम्न मंत्रों के जाप द्वारा शनि देव से अपने गलतियों के लिए क्षमा याचना करें।


अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया।
दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।
गतं पापं गतं दु: खं गतं दारिद्रय मेव च।
आगता: सुख-संपत्ति पुण्योहं तव दर्शनात्।।

Aparadhasahastrani kriyanteharnisam maya
Dasoyamiti maa matva kshamasva paramesvara.
Gatam papam gatam duKham gatam daridraya meva ch
Agatha Sukha- sampatti punyoham tava darsanat.

No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box